राजस्थान के एक गावं में अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई है. जिसे सुन कर लोग पुरे डरे सहमे से है और वहां के लोगो का कहना है की यह सब काम इंसानों का है कोई भुत वुत नही है, लोगो का कहना है की जो भी हो बहुत ही खतरनाक है.

ये भूत पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है जो लड़कियों के बाल काट ले रहा है.यही नहीं कुछ पुरुषों ने भी शिकायत की है कि उनके बाल काट लिए गए. ये बात अलग है कि इस भूत को किसी ने अभी तक देखा नहीं है लेकिन वारदात लगातार हो रही हैं। बच्चों के साथ ये बड़ों को भी डरा रहा है। इन वारदातों के बाद तांत्रिक और भोपा की चांदी कट रही है और वे लोगों का इलाज करने में जुटे हुए हैं.

एक शख्स ने पूरी घटना बताई जिसके मुताबिक उनकी 13 साल की बेटी है। जब बेटी सुबह जागी तो उसके बाल कटे हुए थे। ये घटना बाबूराम मेघवाल के परिवार के साथ घटी। वो जोधपुर के फलोदी में रहते हैं। हैरानी की बात ये हैं कि ये वारदातें और तस्वीरें वाट्सअप और मीडिया में भी चल रही हैं लेकिन भूत अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। एक और परिवार के मुखिया ताराचंद लखन ने बताया कि उनकी 14 साल की बच्ची के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है। घर पर कोई बाहरी शख्स भी नहीं था। वो अस्पताल में काम करते हैं और अपनी डयूटी पर थे जबकि उनके परिवार वाले टीवी देख रहे थे। अचानक कूलर में अजीब सी गंध आई और पूरा परिवार बेहोश हो गया। जब बेहोशी टूटी तो उनकी बेटी के बाल काट दिए गए थे और बालों का गुच्छा घर के बाहर मिला.

इस तरह की एक दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इनमें बीकानेर का इलाका भी शामिल है.दो ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें पुरुषों के बाल काट लिए गए. इसके बाद से पश्चिमी राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में तमाम अफवाह फैल रही हैं लेकिन भूत गिरफ्त में नहीं आ सका है. जो भी इस वारदात को अंजाम दे रहा है वो भूत जैसा माहौल पैदा कर लोगों को डरा रहा है और अशांति फैला रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil