फिल्म जगत और राजनीती के बिच एक दिलचस्प और विवाद्पद घटना सामने आई है. बुधवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा है.
Total Downloads: 82
ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ ने विश्वास द्वारा हरिवंश राय बच्चन की एक कविता गाने और यू ट्यूब पर अपलोड करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है. 9 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को टैग करते हुए ट्वीट किया था – ‘ये कॉपीराइट का उलंघन है. हमारा लीगल डिपार्टमेंट इस बात की सुध लेगा.

आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने ‘नीड़ का निर्माण’ नाम से ये कविता गाई थी, जिसे उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया. अमिताभ की टीम ने पूछा है कि इस कविता को गाकर कुमार ने कितने पैसे कमाए हैं, उसकी जानकारी दें. गौरतलब हो कि कुमार विश्वास ‘तर्पण’ नाम से यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड करते हैं. 8 जुलाई को विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी आवाज में गाई गई हरिवंश राए बच्चन की कविता का वीडियो शेयर किया था

