भागलपुर : गुरुवार की घटना के बाद सैंडिस कंपाउंड में पुलिस सक्रियता बढ़ा दी गई है। एसएसपी मनोज कुमार ने तिलकामांझी थाना को विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के बाद किसी भी युगल जोड़ी को उद्यान में बैठे देख उन्हें हिदायत दें। बता दें कि आए दिन सैंडिस कंपाउंड में शाम होते ही बदमाशों का जगह-जगह जमावड़ा लग जाता है। महिलाओं से छेड़खानी व मोबाइल लूट की घटना पर अंकुश लगाने के लिए विशेष गश्ती करने का निर्देश दिया है।

– दिन व देर शाम दिखी पुलिस

सैंडिस कंपाउंड के उद्यान में शुक्रवार को दिन व देर शाम पुलिस की चौकसी देखी गई। पुलिस ने दिन में उद्यान में बैठे दो-तीन युगल जोड़ों की खोज खबर ली।

– युवती ने कहा मैं हूं बालिग

पुलिस ने जब एक युगल से पूछताछ की तो जवाब मिला वह एसएम कॉलेज में पढ़ती है। वह बालिग है। पुलिस ने जब उसे अपनी भाषा में समझाया तो युगल को अपनी भूल का अहसास हुआ।

– लड़की को लेकर हुई थी बमबाजी

नवंबर माह में सैंडिस कंपाउंड में लड़की के मामले में दो गुटों के बीच बमबाजी हुई थी। बमबाजी की घटना के बाद उद्यान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

– प्रशासन ने लिया था संज्ञान

पिछले महीनों सदर एसडीओ कुमार अनुज व सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर ने तिलकामाझी और आदमपुर पुलिस के साथ सैंडिस कंपाउंड में नशेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया था। कई युवकों को हिरासत में लिया गया था।

– सिगरेट पीते पकड़े गए थे युवक

पुलिस ने रेडक्रास सोसाइटी के दो युवकों को सिगरेट पीते पकड़ा था। सिटी डीएसपी शहरयार अख्तर ने कहा था कि इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा। सैंडिस कंपाउंड में असामाजिक तत्वों को जमावड़ा नहीं लगने दिया जाएगा। लेकिन पुलिस शिथिलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों का जमावड़ा फिर लगने लगा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *