नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के दुधैला में हो रहे गंगा कटाव से निजात पाने के लिए बचाव कार्य के लिए एसडीओ आदित्य प्रकाश ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को कई दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द बचाव कार्य के लिए अन्य विभाग द्वारा अभियंताओं की टीम लगाने का निर्देश दिया गया है.
Total Downloads: 79
वहीं उन्होंने बताया कि कटाव से बचाव के लिए हाथीपांव सहित अन्य उपायों को त्वरित कटाव को रोकने की बात कही है. वही गाइड बांध कर भी हो रहे कोसी के कटाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को बचाव कार्य तेजी से करने का दिशा निर्देश दिया गया है.

मालूम हो कि इससे पूर्व भी गाइड बांध के बचाव को लेकर एसडीओ ने पुल निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग को कार्य करने को कहा गया था. एसडीओ ने बताया कि कोसी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है मंदरौनी में कोसी का जलस्तर अभी 26 पहुंच चुका है, जबकि मालूम हो कि खतरे का निशान 31 है. वहां भी अभियंताओं को चौकशी बढ़ाने के लिए का निर्देश दिया गया है.

