ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, मवि खैरपुर कदवा में, मंगलवार के दिन बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा, नियोजित शिक्षकों के सातवें पे फिक्सेशन व सेवा पुस्तिका संधारण करने को लेकर, प्रखंड सचिव विजय कुमार के अध्यक्षता में बैठक किया गया. उक्त बातों को लेकर, बैठक में उपस्थित शिक्षकों से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा- हमारी जो भी मांगे हैं वह जायज़ है. इसके लिए जो भी निर्णय लिया जाय, उसे उस अंजाम तक पहुंचाया जाय. यह आपलोगों पर निर्भर करता है.

आपलोग जो चाहेंगे वहीं होगा. वहीं प्रदेश अध्यक्ष पुरण कुमार ने कहा- नियोजित शिक्षकों का जब से जन्म हुआ है, तब से वो कठिनाइयों से हीं जी रहे हैं. जितना पैसा हमें सरकार देती है, उससे ज्यादा हम सभी काम कर देते हैं. सेवा पुस्तिका संधारण के लिए जल्द शिविर की तिथि घोषित की जाय.

साथ ही कहा यदि प्रखंडवार शिविर लगता है तो, एक तरफ डीपीओ व दुसरे तरफ बीईओ बैठे, ताकि सभी कार्य में सहुलियत हो और शिक्षकों का काम हाथों हाथ होता चला जाय. सरकार सातवें वेतन मान में हम लोगों के साथ छलावा किया है।

हम मांग करते हैं कि 1अप्रेल 2017 से पहले, जितने शिक्षक लोग हैं, उसे इसका लाभ 1 जनवरी 2016 से मिलना चाहिए। यदि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा चाहिए तो हमें समान काम का समान वेतन चाहिए. नहीं तो संघ विवश होकर, उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करेंगे और सड़क पर उतर कर, आंदोलन करेंगे. उक्त सभी बातों को लेकर, सोमवार के दिन जिला कार्यक्रम, स्थापना पदाधिकारी भागलपुर को भी लिखित आवेदन दिया गया है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सबौर व जगदीशपुर से नवल-किशोर मंडल व निर्भय कुमार झा, सचिव रामचंद्र साह, पुलिस जिला नवगछिया से संयुक्त सचिव रूपेश रंजन, सीआरसी प्रशांत कुमार, रत्ना कुमारी, दिव्या भारती, घनश्याम कुमार व अभिनंदन राय के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *