बिहार टीईटी की परीक्षा 23 जुलाई को होने वाली है, बोर्ड ने इसके एडमिट कार्ड अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जाने वाली पात्रता परीक्षा को लेकर बोर्ड ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिये हैं. परीक्षा 23 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी.
Total Downloads: 81
पहली पाली में सुबह 10 से 12:30 तक पेपर वन (कक्षा एक से पांच तक) तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4:30 तक पेपर टू (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा होगी. जिन अभ्यर्थियों ने पेपर वन और दो दोनों के लिए आवेदन दिए हैं वह दोनों पाली की परीक्षा में शामिल होंगे.

यहाँ से डाउनलोड करें:
उम्मीदवारों को परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाना होगा.
साइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिया गया है उस लिंक पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र नंबर और पासवर्ड का ऑप्शन आ रहा है जिसे भरने के बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

