नवगछिया : 228 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष रामविचार सिंह के अनुसार इन दोनों शराब तस्करों को झारखंड से शराब लेकर खगड़िया ले जाने के दौरान पुलिस ने दबोचा।

गिरफ्तार शराब तस्करों में खगड़िया जिले का छोटू आलम और धोबीटोला, हाजीपुर खगड़िया का अमित कुमार शामिल है।

पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान चेकिंग अभियान में यह सफलता मिली। अफसर च्वाईस ब्रांड की 180 एमएल की 228 बोतलें शराब मिली हैं। साथ ही दो बाइक हीरो होंडा (बीआर 34 जे4641) एवं अपाचे बाइक (बीआर 01 बीएफ 1546) को जब्त किया गया है। धराए दोनों आरोपितों को रविवार को पुलिस की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *