सोमवार की सुबह सुबह नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ह ाईस्कूल गौरीपुर लतीपुर के नौवीं कक्षा के छात्र दिलखुश यादव की मौत एक अनियंत्रित ऑटो के धक्के से हो गई।

जिसके फलस्वरूप गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त टेंपो को आग के हवाले कर दिया। घटना लतीपुर सत्संग भवन के समीप की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लतीपुर निवासी गुरुदेव यादव का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश यादव घर से निकला ही था कि BR 10 PA 7648 नंबर की अनियंत्रित टेंपो ने उसे धक्का दे मारा। जिसके फलस्वरूप दिलखुश यादव की मौत हो गई।

घटना की खबर गांव में फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त टेंपो को आग के हवाले कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई गई है।

पूरी खबर के लिए बने रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *