भागलपुर के अमरपुर रोड से नाथनगर प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के पीछे एक ऐसा बागीचा है जहां दिन-रात इस तरह का काम होता है कि आपको भी गुस्सा आ जाएगा।
Total Downloads: 81
जिस आम के बागीचे में पेड़ से आपत्तिनजक सामान टंगा मिला वहां दिनरात जुआरियों और शराबियों का अड्डा जमा रहता है। सूनसान होने की वजह से गांव वाले कम ही इस ओर आते हैं। ऐसे में जुए और शराब की महफिल दिनभर जमी रहती है।
पुलिस ने कई बार यहां छापेमारी भी की है लेकिन यह कभी नहीं रूका। अरमपुर रोड से नाथनगर प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के ठीक पीछे जुए और शराब का खेल चलता है। मधुसूदनपुर थाना यहां से मात्र एक किलोमीटर दूर प्रखंड कार्यालय परिसर में है बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस व कुछ जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में शराब और जुए यह अड्डा चलता है।

कई बार ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी भी दी थी। छापेमारी में सैंकड़ों लीटर शराब पकड़ा भी गया पर चोरी-छिपे बिक्री जारी रही। ग्रामीणों ने बताया कि शराब व जुआ चलाने वालों के बारे में पुलिस को खबर रहती है लेकिन वह ठोस कार्रवाई नहीं करती है। उनका कहना है कि आपत्तिजनक सामान टांगने का काम भी इन्हीं शरारती तत्वों के द्वारा किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां आसपास के कई कुख्यात जुआरी व दबंग दिनभर ताश की बाजी लगाते हैं। अवैध शराब खरीदने शहर से लोग यहां बाइक व कार पहुंचते हैं। शराब माफिया निमूछियों से माध्यम से बाइक से सूनसान जगह पर शराब की डिलीवरी करती है। जहां था आपत्तिजनक सामान वहीं पकड़वायी शराब जिस बगीचे स्थित बाबा स्थान में आपत्तिजनक सामान मिला वहीं पुलिस के सामने ग्रामीणों ने शराब पकड़कर दिखा दिया।
ग्रामीणों ने जार में रखा 20 लीटर रेसी शराब पुलिस को पकड़वाया। यह जार जमीन के अंदर बागीचे में गड़ा हुआ था। बगीचे के अन्दर ग्रामीणों ने पुलिस को कई अवैध शराब कि भट्टी भी दिखाई जिसे पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों को इस बात का गुस्सा था कि लगातार शिकायत के बावजूद पुलिस का शराब व जुआ माफिया के खिलाफ रूख लचीला है।
ग्रामीणों ने दस जुलाई 2016 को इसी बगीचे से भारी मात्रा में देशी शराब व अर्धनिर्मित महुआ पकड़ा था। इस दौरान ग्रामीणों ने उक्त बगीचे से दर्जनों अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया था। पुलिस ने तब मीरा देवी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर घर सील कर दिया था।

