बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में ग्रामीणों ने बीती देर रात एक महिला व पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा और उसके बाद उन्हें रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। रात भर लोगों ने दोनों प्रेमिका और प्रेमी की पिटाई की।
Total Downloads: 388
उसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख और चूना पोत दिया फिर उनके सिर के बाल काट दिए। रस्सी से बांधकर उन्हें जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राजनारायण सिंह ने बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली महिला का युवक के साथ अवैध संबंध था, दोनों छुप-छुपकर मिला करते थे। लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके बाद रातभर उन्हें प्रताड़ित करने का ड्रामा चलता रहा। महिला का कहना है कि कुछ लोग मेरे घर में जबर्दस्ती घुस आए थे, इसीलिए मैंने युवक को घर बुलाया था। उसके बाद ग्रामीणों ने हमारे साथ एेसा अत्याचार किया।

