ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के भगवान बापू कचहरी टोला निवासी दीपक कुमार पिता मनोज शर्मा को कदवा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि दीपक ने गांव के ही सुशील शर्मा के बेटी को सुनसान घर में सोते देख, रात करीब 3:00 बजे उसके घर पहुंच कर, सबसे पहले घर में जल रही बल्ब को बुझाया.
Total Downloads: 332
उसके बाद जिस कमरे में किशोरी काजल कुमारी (काल्पनिक नाम) सो रही थी उस कमरे में घुसकर बुरी नजर से उसके बदन पर हाथ रख कपड़े उतारना शुरू कर दिया. जब लड़की की मुंह बंद कर उस बदमाश लड़के ने उसके साथ गलत करने पर उतारू हो गया तो, लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी.

जब कुछ ग्रामीण दौड़कर आए तो देखा लड़की के मां बाप घर में नहीं हैं और वह आवारा दीपक भाग रहे हैं. भागने के दौरान जब वह गड्ढे में गिरा तो ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसे पकड़ कर रखा. लड़की के मां बाप को आने के बाद उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया. जानकारी मिलते ही कदवा ओ पी पुलिस के साथ थानेदार के के भारती ने मौके पर पहुंच कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाने में कांड संख्या- 58/17 दर्ज कर, धारा 452, 376, 511 और 8/10 पास्को एक्ट के तहत पुलिस अभिरक्षा में उस लड़के को जेल भेज दिया.

