ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना अंतर्गत बोड़वा टोला कदवा निवासी निरंजन सिंह ने अपनी बहन शीला देवी की हत्या कर, लाश को गुम करने आरोप प्रतापनगर कदवा निवासी (मृतिका के पति)- पति नागेश्वर सिंह व पुत्र प्रकाश सिंह पर लगाया है। मृत महिला के भाई निरंजन सिंह ने बुधवार के दिन कदवा थाने में लिखित आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि- मैं अपनी बहन शीला देवी की दुसरा शादी करीब 18 साल पहले प्रतापनगर कदवा निवासी नागेश्वर सिंह पिता स्वर्गीय मिश्री सिंह के साथ किये थे. एक वर्ष से दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद होते रहता था. जिसके चलते मेरी बहन शीला मेरे घर पर हीं रहने लगी थी।

बीच-बीच में नागेश्वर सिंह व उसका पुत्र प्रकाश सिंह मिलकर, मेरी बहन के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते रहते थे. वे दोनों धमकी देते हुए कहते थे कि तुम नैयहर में हीं रहना. मेरे घर आकर रहना चाहेगी तो, तुम्हारी हत्या कर, लाश गायब कर देंगे. शीला 5 जून 2017 को मेरे घर से अपना ईलाज कराने नवगछिया के लिए निकली थी जो आज तक वापस नहीं आई है.

काफ़ी खोजबीन किए जाने के बाद भी कहीं से कोई अता-पता नहीं चला है. उन्होंने यह भी बताया कि- मुझे विश्वास है कि मेरा बहनोई नागेश्वर सिंह व उसके पुत्र प्रकाश सिंह ने कुछ अपराधियों के साथ मिल उसकी हत्या कर, लाश को गायब कर दिया है. क्योंकि नागेश्वर सिंह का प्रेम प्रसंग अपने पतोह यानी प्रकाश की पत्नी के बीच चल रहा था जिसका शीला ने बार-बार विरोध कर रही थी. इस प्यार के बीच दिवार बनी शीला को अपने रास्ते से हटाने के लिए नागेश्वर ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है. उक्त बातों को लेकर, थानाध्यक्ष के के भारती ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. आवेदन के आधार पर कदवा थाने में बाप – बेटे को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जो कांड संख्या 56/17 में धारा 363, 365 के तहत दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *