पटना : मैट्रिक कंपार्टमेंटल 2017 का एडमिट कार्ड आज से बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. परीक्षार्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड आज डाउनलोड कर सकेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वेबसाइट www.bsebbihar.com पर डाल दिया है.
Total Downloads: 387
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर विद्यालय प्रधान का हस्ताक्षर और विद्यालय का मुहर लगा कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवायेंगे.

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 27 से 31 जुलाई तक आयोजित किये जायेंगे. परीक्षा में कुल दो लाख, 33,341 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें 1,379 परीक्षा विशेष परीक्षा की है. परीक्षा में 94,653 छात्र और 1,38,688 छात्राएं शामिल होंगी. इंटरमीडिएट 2018 परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 26 से बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी गयी है है.

