भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने गुरुवार को छात्रहित में बड़ा निर्णय लिया है। नामांकन किसी विषय में और रजिस्ट्रेशन किसी और विषय में कराने वाले छात्र पांच सौ रुपये जुर्माना देकर स्नातक की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इस आशय का निर्णय गुरुवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया। विवि का मानना है कि कॉलेजों की गलतियों का खामियाजा छात्र क्यों भुगते? इसके बाद एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मामले को रखा गया और काउंसिल ने विवि प्रशासन के निर्णय को हरी झंडी दे दी।

विवि से संबद्ध कई कॉलेजों में भारी पैमाने पर धांधली बरती गई है। नामांकन के दौरान जमकर हेराफेरी का खेल हुआ है। छात्रों का नामांकन किसी और विषय में लिया गया और रजिस्ट्रेशन किसी और विषय में किया गया। विवि प्रशासन को मामला संज्ञान में आने के बाद ऐसे छात्रों की परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन विवि ने पाया कि इस मामले में छात्रो का कोई दोष नहीं है। गलती कॉलेजों की है। इसके बाद विवि प्रशासन ने ऐसे छात्रों की परीक्षा लेने का निर्णय लिया, जिसपर एकेडमिक काउंसिल ने अपनी मुहर लगा दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *