बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, TET रविवार को आयोजित हो रही है. 10 बजे से परीक्षा भी शुरू होने वाली है. लेकिन इस बीच एक बार फिर प्रश्न पत्र वायरल होने का मामला जोड़ पकड़ रहा है. सोशल मीडिया पर TET के प्रश्नपत्र वायरल किये जा रहे हैं. इसमें सभी सवालों के जवाब पर भी ब्लू पेन से टिक लगाया गया है. हालांकि इसकी सत्यता क्या है इस बात कि पुष्टि नहीं हो सकी है. यह एक शरारती तत्वों का भी काम हो सकता है. आपको बता दें कि लाइव सिटीज इस बात की कतई पुष्टि नहीं करता है कि यह TET से जुड़ा प्रश्न पत्र है. यह सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस प्रश्न पत्र की ओर TET परीक्षा मैनेजमेंट का ध्यानाकर्षण करने का है ताकि ऐसी गतिविधि पर रोक लगे अथवा इसकी सच्चाई को सामने लाया जाए.

बता दें कि बिहार एसएससी के प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद से बिहार में आयोजित हो रहे कई परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है.

बता दें कि इस परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समीति ने तैयारी पूरी कर ली है.परीक्षा सुबह 10 बजे आरंभ होगी, लेकिन परीक्षार्थी अभी से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं.

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टीईटी के सफल संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.परीक्षा के संबंधित किसी प्रकार की सूचना देने अथवा प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है.

टीईटी के लिए बिहार बोर्ड को कुल 2,43,459 आवेदन मिले हैं. राज्य के कुल 348 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।पटना में 30 परीक्षा केंद्र हैं। पेपर-1 के लिए 50,950 और पेपर-2 के लिए 1,92,509 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है.

टीईटी परीक्षा 23 जुलाई को दो पालियों में कंडक्ट की जाएगी। पहली पाली में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 10-12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4:30 के बीच होगी. परीक्षा में उपस्थिति बायोमीट्रिक के माध्यम से दर्ज कराने की व्यवस्था समिति ने की है.

परीक्षा 23 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में पेपर वन (कक्षा एक से पांच तक) तथा दूसरी पाली में पेपर टू (कक्षा छह से आठ तक) की परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 10:00 से 12:30 तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 4:30 बजे के बीच होगी. जो अभ्यर्थी पेपर वन और दो दोनों के लिए आवेदन दिए हैं वह दोनों पाली की परीक्षा में शामिल होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *