इंटर वार्षिक परीक्षा-2018 में शामिल होने के लिए नियमित और स्वतंत्र कोटि के परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन अब 30 जुलाई तक केंद्रों पर स्वीकार किए जाएंगे। समिति ने इसके लिए अनुमंडल स्तर पर 189 केंद्र खोले हैं।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि उच्च माध्यमिक स्कूल और इंटर कॉलेज के प्रमुख परीक्षार्थियों का आवेदन प्रपत्र 30 जुलाई तक जमा करा सकते हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह, कई स्कूलों के प्राचार्य और अभिभावकों ने तिथि बढ़ाने के लिए का अनुरोध समिति अध्यक्ष से किया था।

अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय प्रधान आवेदनों की मिलान करेंगे। सही होने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क छह से 11 अगस्त के बीच ऑनलाइन बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जमा करेंगे। शुल्क का सत्यापन समिति के हेल्पलाइन नंबर या संबंधित बैंक के माध्यम से 12 से 18 अगस्त तक किया जा सकता है।

विलंब शुल्क के साथ छह से 12 अगस्त के बीच आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन आवेदनों को 18 अगस्त तक ऑनलाइन किया जाएगा। ऑनलाइन शुल्क 19 से 25 अगस्त के बीच स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षार्थियों और स्कूल प्रधान को आवेदन की जांच करने का एक और मौका दिया जाएगा। कॉलेज और उच्च माध्यमिक विद्यालय संकायवार निर्धारित आवंटित सीट के अनुसार ही रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *