एक बिजनेसमैन की  नाबालिग लड़की का दिल घर में काम करने वाले ड्राइवर पर आ गया, दोनों सारी मर्यादाएं लांघकर छुप-छुपकर मिलते रहे। ड्राइवर ने उसे मोबाइल फोन दिया जिससे दोनों रोज घंटों बात करते थे। एक दिन दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और घर छोड़कर फरार हो गए। लड़की के घरवालों ने ड्राइवर पर अपहरण करने का केस दर्ज कराया और फिरौती की मांग करने की बात कही।

घटना भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र की है जहां एक व्यवसायी की बेटी का उसके ड्राइवर द्वारा अपहरण करने व फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इससे लड़की के परिजन परेशान हैं और बेटी व खुद की जान पर खतरा बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

व्यवसायी की लड़की की दोस्ती घर में काम करने वाले ड्राइवर से हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। ड्राइवर धर्मराज ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था और दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो सच्चाई सामने आ गई।

ड्राइवर के प्यार में पागल नाबालिग लड़की उसके साथ  घर से भाग कर शादी रचा ली है और शादी की फोटो दोनों ने अपने-अपने परिजनों के वाट्स एप पर डाल दिया है। ऐसे में फिरौती के लिए अपहरण की बात प्रथमदृष्टया संदेह पैदा कर रही है। व्यवसायी के घर आरोपी भतोड़िया का धर्मराज ड्राइवर का काम करता था।

यह है मामला

5 जुलाई को व्यवसायी ने भतोड़िया निवासी अपने ड्राइवर धर्मराज और उसके भाई पिता व मित्र के खिलाफ नाबालिग बेटी का अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने फिरौती के लिये अपहरण की आशंका जाहिर की थी। लड़के वाले पर पैसे का डिमांड करने व नहीं देने पर जान मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।

पुलिस द्वारा एक्शन नहीं लेने पर पीड़ित परिजन दो बार डीआईजी से मिले। डीआईजी ने ललमटिया थानेदार कौशल भारती को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग और शादी का है लेकिन लड़की नाबालिग है इसीलिए पुलिस कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *