खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुव गंज मध्य विद्यालय के शौचालय के बगल के कमरे से 321 बोतल शराब रविवार को खरीक पुलिस ने बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक खरीक में सक्रिय शराब कारोबारियों ने शराबबंदी के बाद शराब के कारोबार को बढ़ाने के लिए स्कूलों को अपना मोहरा बनाया अब शराब कार्य कारोबारी जगह जगह स्कूल के शौचालय खाली पड़ी स्कूल के कमरों में शराब रखने लगे विद्यालय प्रबंधन की बात करें तो विद्यालय प्रबंध प्रबंधन को इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके विद्यालय के कमरे में शराब का स्टोर पर क्षेत्र के लोगों को शराब पिलाने का काम किया जा रहा है.

विद्यालय प्रबंधन शराब बरामदगी को लेकर अलविदा दिखा रहे हैं. शराबबंदी के बाद अब शराब कारोबारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को अपना हथकंडा बनाने लगे है. शराब कारोबारी अब बच्चों के बैग में जहां किताब हुआ करता था. अब किताब के स्थान पर शराब की बोतलों को रखकर शराबियों के पास शराब की बोतलें सौगात के रूप में पेशगी कर रहे हैं. इस तरह के गैर कानूनी कार्य स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वस्थ समाज के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. समाज के लोग इस विषय पर चिंतन करने को दिवस है आखिर हमारे समाज के लोग विद्यालयों में शराब रखकर शराब के कारोबार को आगे बढ़ाने का काम कर वे क्या प्रदर्शित करना चाह रहे हैं.

हमारे समाज के बच्चों और समाज के लोगों को कौन सी दिशा देना चाह रहे हैं यह एक यक्ष सवाल है. चोरी छुपे खरीक में शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से किया जा रहा है इसमें ना केवल ध्रुवगंज के कारोबारी शामिल हैं, बल्कि चोरहर और तुलसीपुर समेत गंगा कोसी दियारा क्षेत्र के शराब कारोबारी शराब के इस गोरखधंधे में शामिल है. बड़े पैमाने पर चोरी छुपे रात्रि के अंधेरे में शराब को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र सामुदायिक स्थलों और बगीचे में मिट्टी खोदकर जमीन में गाड़कर भूमिगत रूप से शराब को जमा किया जाता है. जमा की गई शराब की बोतलों को बारी बारी से बच्चों के स्कूली बैग छोटे-छोटे गरीब बच्चों के माध्यम से महिलाओं का इस्तेमाल कर गुपचुप तरीके से शराब की बोतलें शराबियों के पास पहुंचाई जा रही है. खरीक में अभी भी शराब पीने वालों को शराब की कमी नहीं हो रही हो कहीं ना कहीं से शराब की बोतलें इन शराबियों को सुलभता से उपलब्ध हो जा रही है. शराब कारोबारी का गोरख धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है.

कारोबारी अपने नए हथकंडों का इस्तेमाल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकना चाहिए लेकिन खरीक पुलिस की सजगता से शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ध्रुवगंज मध्य विद्यालय मैं रविवार को छापेमारी की पुलिस को सूचना मिली थी. शराब कारोबारी मिडिल स्कूल ध्रुवगंज में शराब कारोबारियों ने भारी मात्रा में शराब रखकर कारोबार कर रहा है. सूचना मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों ने रविवार को मध्य विद्यालय ध्रुवगंज में धावा बोला पुलिस की भनक करने लगते ही शराब कारोबारी विद्यालय के कमरे का ताला खुला छोड़ कर चाहरदीवारी फांदकर भागने में सफल रहा पुलिस ने पूरे विद्यालय के  खुले परिसर सघन छापेमारी की. शौचालय के बगल में एक छोटे से कमरे जब पुलिस ने खोला तो वहां 10 प्लास्टिक की बोरियां रस्सी से बंधा हुआ पड़ा हुआ था.

जैसे ही पुलिस ने बुरा को खोलकर देखा तो सभी अवाक रह गए सभी बोरियों में शराब की बोतलों से भरे कार्टून मिले . शराब की बोरियों में 275 MLA वाला रॉयल 254 बोतल और 450 MLA वाला सरस्वती बोतल कुल मिलाकर 321 बोतल शराब बंद बोरों में बरामद किया गया जिसमें पुलिस ने छापेमारी की उस समय शराब बरामदगी वाले कमरे का ताला खुला हुआ था और चाबी बाहर फेंका हुआ था पुलिस ने स्थल पर से फेंका हुआ चाबी बरामद किया. शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही भागने में सफल रहा .शराब की बोतलों को खरीक थाना लाया गया. खरीक पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब की आपूर्ति कहां से हो रही है खरीक में इसके आपूर्तिकर्ता कौन है उस सफेदपोश को भी पुलिस खोज करना चाहिए इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खरीक थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय ध्रुवगंज मैं छापेमारी की और 321 बोतल शराब की बरामदगी की गई है शराब की इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पड़ताल की जा रही है इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी प्रथम दृष्टया विद्यालय प्रबंधन की संलिप्तता दिख रही है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil