बिहपुर:  कोरचक्का में रिश्ते को तार-तार करते हुए अपराधी दामाद ने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जब कोरचक्का निवासी सुधीर सिंह (55 वर्ष) घर के बगल में अपने बासा पर सोया हुआ था। उसी समय उसकी दाहिने तरफ से कनपटी में गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पत्नी मीणा देवी ने बताया कि बेटी की दूसरी शादी करने से नाराज होकर पहले दामाद ने हत्या कर दी है। उसने कहा कि मनमाना दहेज नहीं मिलने पर पहले दामाद ने बेटी गुंजन की हत्या का प्रयास किया था। इससे वह ससुराल जाना नहीं चाहती थी। इस कारण दूसरी शादी करनी पड़ी थी। वहीं शनिवार सुबह जब किसान सुधीर सिंह सोकर नहीं जगे तो घर वाले उसे जगाने गए तो बिछावन खून से लथपथ था और मौत हो गयी थी।

यह देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। हत्या की बात सुन लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर बिहपुर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह, इंस्पेक्टर अजय सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंचे और परिजन एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट के खोखे का अगला हिस्सा भी बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा गया। एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि दामाद द्वारा ही ससुर की हत्या किये जाने की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिर्फ दामाद का ही नाम लिया गया है। आरोपी दामाद की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पहले दामाद ने ही ली है जान किसान की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उसके दामाद खगड़िया जिले के पसराहा निवासी विधान सिंह ने ही उसके पति की हत्या की है। उसने बताया कि 2012 में एकलौती बेटी गुंजन की शादी पसराहा निवासी विधान सिंह से हुई थी। उसे एक पुत्री भी है।

 

विधान सिंह अपराधी किस्म का था। हमेशा बेटी के साथ मारपीट करता था। दो वर्ष पहले हत्या के उद्देश्य से छत से नीचे धकेल दिया था। उसके बाद से वह ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी। वह मायका कोरचक्का में रह रही थी। इसी बीच विधान कई बार विदाई कराने आया था। 10 दिन पहले कराई थी बेटी की दूसरी शादी मीणा देवी ने बताया कि गुंजन के पिता उसकी दूसरी शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। इसकी भनक जब विधान सिंह को लग गई तो उसने घर पर आकर धमकी दी थी कि अगर दूसरी शादी करेंगे तो गोली मार दूंगा। 10 दिन पहले उसकी शादी महेशखूंट के तिलोच निवासी शंभू सिंह से कर दी गयी। इससे नाराज पहला दामाद ने पति को हत्या करने की धमकी देकर चला गया था। शुक्रवार की शाम उसे गांव में कई लोगों ने देखा था। परिजनों ने बताया कि सुधीर सिंह सीधा-साधा किसान था और खेतीबारी कर बच्चों का भरण-पोषण करता था। परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़ किसान सुधीर सिंह की हत्या के बाद परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। सुधीर सिंह को दो बेटे सोनू (30 वर्ष) एवं मोनू (25 वर्ष) है। दोनों बाहर रह कर काम करता है। किसान के शव पर पत्नी मीना देवी दहाड़ मारकर कह रही थी कि दमादे मरवाय दैल कैय हो बाबू।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *