नवगछिया :  गोपालपुर थाना क्षेत्र के टिनटंगा दियारा निवासी लता जयसवाल की 18 वर्षीय पुत्री नैना कुमारी ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के अनुसार नैना अपनी मां के साथ नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड नंबर 23 में राजेश यादव के घर में किराए पर रहती थी.

नैना कुमारी 12 वीं की छात्रा थी. वह किराए के घर में उसकी मां के साथ उसका दो भाई भी रहता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि नैना की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिस वजह से हमेशा उसके घर में झगड़ा लड़ाई होते रहता था.

बुधवार की सुबह छत पर कपड़ा पसारने के दौरान नैना का पैर फिसल जाने के बाद वह  छत से नीचे जा गिरी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नैना को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. मगर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही नैना की मौत हो गई थी. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिजन अपनी पुत्री का शव लेकर अपने घर तिंटंगा दियारा चले गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *