नवगछिया : नवगछिया रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा एक महीने से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जिसमें 1 महीने में 120 लोगों की गिरफ्तारी की गई.

Whatsapp group Join

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि 28/6 17 से27 /7/17 तक रेलवे में अलग-अलग मामलों में 120 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जिसमें विकलांग बोगी में अवैध रूप से सवार यात्री कुल 15, अवैध रूप से महिला बोगी में सवार यात्री कुल 20, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने में 75 लोग, ट्रेन में अवैध होकर के रूप में 5, चेन पुलिंग मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं उन्होंने बताया कि सावन के महीने में नवगछिया स्टेशन पर बाबा की नगरी देवघर जाने के लिए कवियों का बड़ा-बड़ा जत्था नवगछिया स्टेशन होकर गुजरता है. जिसकी अभिरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा था.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *