नारायणपुर-  जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा मैं दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ. जिसकी अध्यक्षता बिधालय के प्राचार्य डा ब्रजेश कुमार ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नारायणपुर बीडीओ सत्येंद्र सिंह , व विशिष्ट अतिथि जे पी काँलेज के.प्राचार्य डॉ विभांशु मंडल, पूर्व प्राचार्य राजैन्द्र यादव का बिधालय के छात्र छात्रा ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया साथ ही तिलक चन्दन के चंदन के साथ बिधालय के प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ. अपने संबोधन में बीडीओ सतेंद्र सिंह ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया साथ ही कहा खेल उसके व्यक्तित्व को सँवारता है. आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार  के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बिपिन कुमार के द्वारा किया गया.आगत अतिथियों ने  विजयी प्रतिभागियों  को मेडल प्रदान किया गया.

खेल की समाप्ति के बाद कुल 26 खिलाड़ियो के चयन के साथ भागलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय नगडपारा की मेजबान टीम लगातार अपनी बादशाहत कायम रखी. बायो शिक्षिक डा उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मेजबान टीम भागलपुर 26, कटिहार 10, पूर्णिया 10 सुपौल 8, मधेपुरा 8, अररिया 5, किशनगंज 4, एवं सुपौल 01, रहा. दो दिवसीय क्रीड़ा उत्सव का उदघाटन बुधवार को हुआ था.  इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य  राजेंद्र यादव अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक, महेंद्र सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया बैरिस्टर सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों से आये के एस्कोर्ट उपस्थित थे. समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकेत्तर  कर्मचारियों ने काफी मनोयोग से भाग लिया. खेल में पारदर्शिता हो जिसके लिए  साई (SAI) के रेफरियों को भागलपुर से बुलाया गया था. सभी आगत अतिथियों एवं रेफरियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *