ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के बिंदटोली कदवा वार्ड नंबर 1 में सड़क निर्माण को लेकर, वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद को गुरुवार के दिन सैकड़ों की तादात में आए ग्रामीण महिलाएं व पुरुषों ने बैठ, सुलह कर,किया सड़क निर्माण का कार्य शुरू. मालूम हो कि यह सड़क रामसेवक सिंह के घर से लेकर, बुटनी घाट के कोसी बांध तक करीब 980 फीट के लंबाई में बनना था.

जहां करीब 80 फ़ीट के दायरे में रामसेवक सिंह व शिवपूजन सिंह के बीच भाईयारी बंटवारे को लेकर जमीनी विवाद में, फंसे रहने के कारण वर्षों से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था. वार्ड सदस्य सुलेखा देवी ने बतायी कि इस सड़क के चलते करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रहे थे.

अब इस सड़क को बन जाने से गांव में विकास का एक नया आयाम खुल जाएगा. जिससे लोगों को आवागमन में काफी हद तक सहूलियत होगा. गांव का यही एक निकास है. जिस होकर सभी का आवागमन होता है. यह सड़क करीब 80 फीट के दायरे में रामसेवक सिंह के जमीन के बीचों-बीच बनाया जा रहा था. जहां बगल में ही श्री सिंह के भाई शिवपूजन सिंह का भी जमीन पढ़ता था, जो देने को तैयार नहीं थे.
सड़क निर्माण में जमीन को नहीं देते देख जब ग्रामीणों का आक्रोश फूटा तो उसका दबाव हुआ कि यदि तुम अपना जमीन सड़क में नहीं देगा तो, तुम्हें भी हम सभी लोग अपने जमीन होकर कहीं नहीं जाने देंगे. तमाम ग्रामीणों के द्वारा शिवपूजन सिंह पर यह प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सड़क में पढ़ने वाला जमीन का मार्फत शिवपूजन सिंह ने अपने हिस्से में से अतिरिक्त जमीन रामसेवक सिंह को दक्षिण तरफ से 6 फीट दिया. जिस पर दोनों भाइयों के द्वारा लिखित रूप से सहमति जतायी जाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया. जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के सभी महिलाएं व पुरुष खुशी में झूम उठे. सभी के मुंह से हंसी के फव्वारे निकाल रहे थे. मौके पर मुखिया अजय कुमार, सरपंच वीरेंद्र कुमार मंडल, पंच सुलेखा देवी, टुनटुन मिस्त्री, सुबोध रजक, अच्छेलाल रजक, श्रवन महतो, शंभू महतो, मंजू देवी व ललिता देवी के साथ अन्य सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *