नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य बिधालय चकरामी मैं शुक्रवार की रात्रि चारदिवारी फांदकर खिड़की को आरी से काटकर व रड को तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर चापाकल मैं नौ माह पुर्व लगे मोटर की चोरी कर ली गई.
बिधालय के प्रधानाध्यापक निरंजन झा ने इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी, प्रखंड प्रमुख को चोरी की जानकारी दी.मौके पर बीईईओ कपिलदेव राम, वरीय बीआरपी मिथिलेश कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव बिधालय पहुंच मामले की तहकीकात की.

व थाना एवं बीआरसी मैं लिखित शिकायत देने को कहा गया. प्रधानाध्यापक निरंजन झा ने बताया कि भवानीपुर थाना में मोटर की चोरी को लेकर अग्यात लोगों के विरुद्ध चोरी की लिखित शिकायत दर्ज की है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने कहा मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी.


