नवगछिया : नवगछिया प्रोफेसर कॉलानी से सुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार यादव के घर से डकैती की योजना बना रहे सात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कप्तान पंकज कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया की  सुक्रवार की सुबह सुचना मिली थी की प्रोफेसर कॉलानी में अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं,

जिसके सत्यापन के लिए नवगछिया थाना से स अणि मंजर अहमद खां और स अणि गणेश प्रसाद यादव को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था. छापेमारी के दौरान प्रोफेसर कॉलानी स्थित राजेश कुमार यादव के मकान में डकैती की योजना बना रहे

मक्खातकिया निवासी संजय कुमार पांडेय का पुत्र अमित कुमार, प्रभाकर पांडेय का पुत्र राघव पांडेय, मुमताज मोहल्ला निवासी संजय साह का पुत्र विकाश कुमार, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुबोध झा का पुत्र गुलसन कुमार, कटिहार जिला के कटरिया सिम्मर गाछ निवासी संजय कुमार झा का पुत्र उज्ज्वल कुमार, नया टोला वार्ड नंबर 23 निवासी कमलेश्वर पासवान का पुत्र कुंदर राज, वार्ड नंबर 21 के मनोज प्रसाद भगत का पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के पास से दो देसी पिस्तौल, चार जिन्दा गोली, विभिन्न कंपनियों के नो मोबाइल, एक आटोमेटिक चाकू, दो रिंच, चार मोबाइल चार्जर, एक लोहे की कुल्हाड़ी, एक 12 बोल्ट एक्साइड कंपनी की बैट्री, एक लोहे का दबिया, दो लोहे का पंजा व एक स्क्रू ड्राइवर बरामद किया गया है. वहीँ नवगछिया एसपी ने बताया की कुछ लड़कों का आपराधिक इतिहास भी रहा है जिसे खंगाला जा रहा है, सभी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे.

राजेंद्र कॉलनी में हुए गृह भेदन सहित बाल भारती व अन्य जगहों पर हुए चोरी की वारदातों में भी इन सभी के होने की आसंका है. एसपी ने कहा कि सभी के गिरफ्तार होने के बाद चोरी और अपराध पर नियंत्रण लगेगा. वहीं उन्होंने ने बताया कि सभी अपराधियों के घरों की बीHई तलासी ली गयी मगर कुछ बरामद नहीं हो सका है. वहीं मकान मालिक राजेश यादव से भी पूछताछ की जा रही है

पुलिस पदाधिकारी को किया जायेगा समान्नित, एसपी
नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अपराध को अंजाम देने के लिए बना रहे योजना को विफल कर अपराधी सहित हथियार पकड़ने को लेकर नवगछिया थाना के सअणि मंजर अहमद खां और स अणि गणेश प्रसाद यादव को नगद रिवार्ड देकर समान्नित किया जायेगा. वहीँ उन्होंने कहा कि नवगछियापुलिस जिला में बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी समय समय पर पुरस्कृत किया जायेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *