ढोलबज्जा: पुलिस जिला नवगछिया के कोसी पार कदवा ओ पी थाने में, सोमवार के दिन ग्राम पंचायत कदवा दियारा व खैरपुर कदवा पंचायत के समस्त ग्रामीणों द्वारा थाना अध्यक्ष के के भारती का विदाई समारोह आयोजित की गई.
Total Downloads: 79
जहां तीनों पंचायतों के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित थाना अध्यक्ष कृष्णकांत भारतीय के साथ नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा, डीएसपी मुकुल कुमार रंजन, व थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु को खैरपुर कदवा व कदवा दियारा पंचायत के मुखिया अजय कुमार व अशोक सिंह, माले नेता रामदेव सिंह, व श्रवन कुमार राय ने बुके व सॉल भेंटकर सम्मानित किया.

कदवा थाने में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला, जहां किसी थाना अध्यक्षों का इतनी भव्य विदाई समारोह हो रहा था. समारोह में उमड़ते लोगों के प्रेम के प्रति थाना अध्यक्ष श्री भारती के आंखें बार-बार भावुक होकर नम हो जा रही थी. मालूम हो कि जब से कदवा ओपी थाने का कमान के के भारती के हाथों मिला, तब से कद़वा ग्रामवासी निफिक्र होकर, चैन का नींद ले रहे थे. कहीं किसी तरह का अप्रिय घटना देखने को नहीं मिला. चोर अपराधिक तब्दे के लोगों का शारा अड्डा खत्म हो चुका था.
किसी भी मामले पर वह अपने स्तर से त्वरित करवाई कर, तुरंत अपने गस्ती को बढ़ा देता था. वही एससपी पंकज कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कदवा ओ पी थाना अध्यक्ष कृष्णकांत भारती ने अपने कार्यकाल में अच्छी तरह से अपने दायित्व का निर्वाह किया जो धन्यवाद के पात्र हैं. मैं ईश्वर से आशा करता हूं कि इनके जो अब इससे आगे की जिंदगी है, वह अच्छे व स्वास्थ्य तरीके से बीते. साथ ही कदवा ओ पी थाने को आगे इससे भी और अच्छा थानाध्यक्ष मिले, ताकि यहां के लोग अमन चैन की जिंदगी जी सके. मौके पर चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, गंगाधर राय, जय प्रकाश राय, सुनील शाह, अनु थाना अध्यक्ष फुलेश्वर राय व भूतपूर्व मुखिया बलभद्र मंडल के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

