नवगछिया : ढ़ोलबज्जा ग्राम कचहरी के सचिव राजकमल चौधरी ने गांव के ही श्यामल किशोर मंडल व उसके भाई प्रवीण कुमार मंडल व अन्य के विरूद्ध जान लेवा हमला करने, मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाते हुए ढ़ोलबज्जा थाने में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रामकमल चौधरी का कहना है कि गांव के ही सुरेश राय ने सड़क नापी कराने के लिए ढ़ोलबज्जा थाने में आवेदन दिया था. इसी के आलोक में एक अगस्त को गांव के मुखिया, सरपंच व अन्य ने एक जुट हो कर नापी का कार्य संपन्न कराया. इसके बाद सहमति पत्र को लेकर वे ढ़ोलबज्जा थाने में जमा करने गये. थाने से कहा गया कि पत्र की फोटो कॉपी करवा कर सभी पक्षों को दे दिया जाय.

राजकमल चौधरी ने कहा कि वे सहमति पत्र की फोटो कॉपी कराने के लिए जा रहे थे कि रास्तें में ही श्यामलकिशोर मंडल मिल गया. उसने पूछा कि कौन सा कागज है. इस पर राजकमल ने जबाव दिया कि यह सड़क नापी का सहमति पत्र है. राजकमल ने कहा कि इतना कहते ही श्यामल ने उसे उठा कर जमीन पर पटक दिया और सहमती पत्र छिन कर आपत्तिजनक स्थान को दबाने लगा. वह दर्द से कराह रहा थे. इस बीच श्यामल के भाई प्रवीण ने उसके जेब से एक हजार रूपया निकाल लिया और सोने की चेन भी छिन ली. प्रवीण ने अपने भाई को आदेश दिया कि इसे जान ही मार दो. इसके बाद प्रवीण उसका गला दबाने लगा. श्यामल और प्रवीण के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया. मौके पर ग्राम कचहरी के सरपंच मुरारी भारतीय और मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना के पहुंच जाने के बाद उसकी जान बच पायी. इधर ढ़ोलबज्जा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *