नवगछिया :- कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे के पूर्वी केबिन से पहले रैक प्वांइट में काम कर रहे मजदूर नवगछिया के नवादा निवासी टुनटुन यादव 50 वर्ष की मौत अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से हो गई घटना शुक्रवार 12 बजे की है. जब मजदूर टुनटुन यादव पानी पीने के लिए पटरी पार कर जख बाबा स्थान जा रहा था.
तभी कटिहार की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद फिर रैक पॉइंट पर काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी नवगछिया जीआरपी थाना व मृतक के परिजनों को दी घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी नवगछिया अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका रो रो कर बुरा हाल था. रैक पॉइंट पर काम करने वाले साथी मजदूरों ने कहा कि मृतक 20 वर्षों से रैक पॉइंट पर काम कर रहा है़. साथ ही मजदूरों ने कहा कि रैक पॉइंट से सरकार को काफी आमदनी है. इसके बावजूद भी मजदूरों के लिए सुविधा नदारद है.
यहां पर ना तो सेट की व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था हम सभी मजदूर भाई बरसात व धूप में काम करने को मजबूर है. यहां पर आए दिन किसी न किसी हादसे का शिकार हो ही रहे हैं. रैक पॉइंट पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आज मजदूरों को पानी पीने के लिए पटरी पार कर जख बाबा स्थान जाना पड़ता है. जिसका खामियाजा शुक्रवार को मजदूर की मौत से चुकाना पड़ा अनुमंडल अस्पताल में मजदूरों ने मांग की की मांग कि जल्द से जल्द रैक पॉइंट पर सेड वह पीने योग्य पानी की व्यवस्था करवाई जाए.
कौन करेगा बेटियों के हाथ पीले
नवगछिया अस्पताल मैं मृतक की पत्नी रंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल था. वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि अब बेटियों के हाथ पीले कौन करेगा मृतक टुनटुन यादव अपने पीछे छः बेटी और एक बेटा छोड़ गए. जिसमें दो बेटियों की शादी तो टुनटुन ने अपने जीवित में करवा दी थी. मगर बाकी बचे चार बेटियों को कौन देखेगा रंजू देवी बार बार यह कह कर बेहोश हो रही थी. कि अबय इन बच्चा सबके के देखते हो एकरा सबके के पढ़ते लिखेते रंजू की चित्कार से अनुमंडल अस्पताल गूंज उठा टुनटुन के बच्चे बार बार अपने पिता को देख रो पड़ते थे.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने कहा कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.