नवगछिया : बाबा विशु राउत सेतु पथ के अर्धनिर्मित आरओबी के पास इन दिनों रास्ता कीचड़ में हो जाने के कारण रोज जाम लग रहा है. रास्ता कीचड़ में होने के कारण चार चक्का बड़े वाहन रोज फंस जा रहे हैं और इनको निकालने में 5 से 6 घंटे लग जा रहे हैं.
Total Downloads: 79
कुछ लोगों के लिए यहां कीचड़ से वाहनों को निकालना एक रोजगार का रुप ले लिया है. एक दो ट्रैक्टर के चालक यहां पर हमेशा इस फिराक में रहते हैं कि कोई गाड़ी फंसे तो उन्हें निकालने का काम मिल जाए और उनकी कमाई हो.

ऐसा हो भी रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना यहां कम से कम 25 वाहन कीचड़ में फंस जा रहे हैं. दूसरी तरफ ऑटो मोटरसाइकिल व साइकिल चालक रोजाना यहां पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. मालूम हो कि कोसी पाक के 3 पंचायतों को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ने वाला यह एक मात्र पथ है. दूसरी तरफ बाबा विशु राउत सेतु के माध्यम से मधेपुरा के लोग भी इस रास्ते से भी गुजरते हैं. कदवा गांव के ग्रामीण जदयू नेता हितेश चंद्र ने बताया कि पिछले 12 दिनों से आरोओबी के पास इसी तरह की स्थिति बनी हुई है. लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है. कोसी पार के स्थानीय ग्रामीणों ने आरओबी के पास सड़क को चलने लायक बनाने की मांग स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से की है.

