नवगछिया  : हाई लेवल ब्रह्मा बाबा स्थान के पास नव नामित जहान्वी गंगा घाट का विधिवत उद्घाटन भागलपुर लोकसभा के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, कुप्पाघाट  के चतुरानंद बाबा, भागीरथ बाबा, संत योगेश तपसी, अंगिका के प्रथम धोनी वैज्ञानिक डॉक्टर रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.

अवसर पर आयोजन के संयोजक गंगोत्री जागरण मंच के संयोजक व इस्माइलपुर जदयू के अध्यक्ष गुलशन कुमार कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए कुप्पाघाट आश्रम के चतुरानंद बाबा ने कहा कि गंगा युवाओं से संतो के लिए प्रेरणा स्रोत का काम किया है. अपने जंघा को फाड़कर जह्नु ऋषि ने सुल्तानगंज के पास गंगा को अवतरित किया था. उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास और आध्यात्मिक इतिहास में जह्नु ऋषि के वंशज आव का अविस्मरणीय योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है.

मौके पर भागीरथ बाबा ने कहा कि गंगा के जल में अपारशक्ति है. उन्होंने कहा कि गंगा के जल से कई रोगों का निदान संभव है धरती पर यह जल अमृत के समान है. इस अवसर पर भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि संतों के बताए रास्ते पर चल कर ही कल्याण संभव है. वास्तव में संत ही युग निर्माता होते हैं बाकी सब निमित्त मात्र हैं. सांसद ने कहा कि जह्नु ऋषि के वंशज समाज में बदलाव लाने के लिए एक लकीर खींचने का काम करें और समाज को नई दिशा की ओर अग्रसर करें.

उन्होंने कहा कि आज जहान्वी गंगा घाट कहीं उद्घाटन नहीं हो रहा है बल्कि एक इतिहास लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जह्नु ऋषि के विचार को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी. अवसर पर मंच संचालन कविवर श्रवण बिहारी कर रहे थे. मौके पर हां युवा राजद के अरुण कुमार यादव, कार्यक्रम के संयोजक गुलशन कुमार, राजद नेता शैलेश कुमार, डॉक्टर रमेश मोहन आत्मविश्वास, डॉक्टर ब्रम्हदेव ब्रह्म, बाल्मीकि कुमार, राजेंद्र प्रसाद मंडल, प्रभात कुमार, राजकुमार मंडल आदि अन्य भी था.

2.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *