गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव से पुर्णियाँ पुलिस ने सुपारी किलर संतोष यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ पुर्णियाँ ले गई.
क्या है मामला –
15 अगस्त 2015 की रात को पूर्णियाँ सदर थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी रविशेखर झा उर्फ बौआ झा की हत्या सोये अवस्था में चाकू से गोदकर कर दी गई थी. इलाज के  लिये भागलपुर लाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
बौआ झा की मौत पर उसके परिजनों ने जमीन विवाद के कारण रंजीत पाठक पर हत्या  का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था. लेकिन पुलिस की जाँच में बौआ की हत्या में उसकी पत्नी काजल व प्रेमी त्रृषिकेश तथा त्रृषिकेश यादव का ममेरा भाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव निवासी संतोष यादव की संलिप्तता पाई गई. पुलिस के अनुसार एक लाख रुपये की सुपारी संतोष को दी गई थी. अग्रिम के रूप में सैंतीस हजार भुगतान किया गया था. लंबे समय से फरार चल रहे संतोष यादव को पुर्णियाँ पुलिस ने गोपालपुर पुलिस के सहयोग से गोसाईंगाँव  से गिरफ्तार कर लिया है. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार संतोष यादव पर गोपालपुर थाना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *