खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर में बगड़ी के कुख्यात दिवंगत अपराधी बुलन यादव के राइफल की बरामदगी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. तकरीबन 20 से 25 राउंड गोलियां चली. गोलीबारी से पूरा जमालदीपुर थर्रा गया. दोनों पक्षों की ओर से की गई गोलीबारी में जमाल दीपक के सुबोध सिंह  घायल हो गया.

घायल सुबोध को खरीक पीएससी में इलाज कराया गया दोनों पक्षों की ओर से खरीक थाना में एक दूसरे पक्षों के लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत गोलीबारी की घटना करने की प्राथमिकी दर्ज की गई घटना की सूचना पर जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची सभी अपराध कर्मी भाग चुके थे. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा एवं आपत्तिजनक समान बरामद की है.

मिली जानकारी के मुताबिक  खरीक थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बगड़ी के दिवंगत अपराधी बुलन यादव की हत्या के बाद लूटे गए राइफल राइफल जमालपुर में होने की बात जग जाहिर होने पर बुलंद की हत्या कर  हथियार लूट कर लेने में शामिल धारो सिंह घोल्टी सिंह और सुशील यादव बुलन की हथियार बरामदगी कराने को लेकर धारा सिंह और सुशील यादव के बीच रविवार को गोलीबारी होने लगी स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बगड़ी बहियार में बीते तीन माह पूर्व मारा गया बुलन यादव की हत्या कर राइफल लूट करने की घटना के बाद बुलन का राइफल जमालदीपुर लाया गया था वह राइफल घोल्डी सिंह और उसके पुत्र धारो सिंह के पास है.

राइफल मिलने की सूचना पर बुलन के समर्थक सुशील यादव ने बीते कई दिनों से जमालपुर के हैं धारो सिंह और घोलटी सिंह से राइफल की मांग की लेकिन धारो सिंह राइफल देने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों की ओर से तनातनी और गोलीबारी शुरू हो गई ग्रामीण बताते हैं जमकर गोलीबारी हुई तकरीबन 20 से 25 राउंड गोलियां चली है पूरा जल्दी पुर गांव थर्रा गया गोली लगने से गांव के ही एक सुबोध सिंह घायल हो गया. घायल खतरे से बाहर है .जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंची सभी अपराधी  भाग चुके थे. संदर्भ में दोनों पक्ष की ओर से खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई प्रथम पक्ष की ओर से सुशील यादव की भाभी  रेणु देवी और दूसरे पक्ष की ओर से सुबोध सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *