नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी राजेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री लूसी कुमारी में अपने ही पिता के विरुद्ध प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परवत्ता थाने में लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

लूसी का कहना है कि वह पिता के व्यवहार से तंग आकर अपने फुआ के यहां रहने चली गयी थी. इस क्रम में उसकी मुलाकात नारायणपुर मधुरापुर के भीम कुमार से हुई और उसने भीम कुमार से शादी कर ली.

यह शादी भी मेरे पिता को मंजूर नहीं था. मेरे पिता ने मेरे ससुराल आकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया और मारपीट भी की. लूसी ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *