PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015. Photo: Ranjeet Kumar

सुशील मोदी ने कल बीजेपी द्वारा आयोजित संकल्प समेल्लन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 1.65 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का एक-एक पैसा बिहार को मिलेगा, जिसका बिहार के विकास में इस्तेमाल किया जायेगा. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को भाजपा कोटे के मंत्रियों के अभिनंदन समारोह के संकल्प सम्मेलन में इसका एलान किया. मोदी ने कहा कि बिहार के विकास में विशेष पैकेज के 1.65 लाख करोड़ रुपये का सदुपयोग विकसित बिहार बनाने में लगाया जायेगा.

उन्होंने कहा केंद्र से जिस क्षेत्र में जितनी राशि दी जा रही है, उसे खर्च कर बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में आगे किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और राज्य के अलग-अलग इंजन चल रहे थे, लेकिन अब दोनों इंजन एक दूसरे से जुड़ गये हैं और डबल इंजन के सहारे बिहार तेजी से विकास करेगा. नया बिहार बनाने का संकल्प है और फिर से बिहार को विकास में ऊपर ले जाना है. अक्तूबर, 2019 में तक देश में हर गरीब के घर शौचालय होगा. वहीं इस साल के दिसंबर तक हर गांव में बिजली और अगले एक साल हर घर में बिजली पहुंच जायेगी. हर घर के साथ-साथ हर खेत तक तीन साल में बिजली पहुंचायी जायेगी.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के फोर्मुले पर काम करेगी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ आ गये हैं. इससे बिहार के विकास को कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों को नरेंद्र मोदी की झोली में देकर उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग की अपील की.

सुशील मोदी ने संकल्प समेल्लन में बताई सरकार से लालू परिवार के विदाई की कहानी…

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अब कोई भी सेक्युलरिज़्म का नाम ले नाम पर अपने भ्रष्टाचार को छुपा नहीं सकता. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर हमला किया. राजद के जनादेश अपमान यात्रा को निशाना बनाते हुए सुमो ने कहा कि वह उनलोगों से सवाल पूछना चाहते हैं, जो महागठबंधन की सरकार खत्म होने को जनादेश का अपमान बता रहे हैं. उन्होंने जनादेश अपमान रैली की शुरुआत बापु की मूर्ति से करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रैली करने वाले क्या बापू की मूर्ति के पास यह ऐलान कर सकते हैं कि में तो निमुंछा था, मेरे बाप मेरे नाम संपत्ति लिखवा कर मुझे फंसा दिया.

उन्होंने सवाल पूछा कि क्या जनादेश भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था? क्या जनादेश शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव जैसे लोगों को संरक्षण देने के लिए दिया गया था. क्या वह ऐलान कर सकते हैं कि अपनी बेनामी संपत्ति बिहार सरकार को देते हैं ताकि उससे गरीबों की मदद की जा सके? सुमो ने कहा कि जब बीते 26 जुलाई को सरकार बनने की घटनाक्रम शुरू हुई और हम 1 अणणे मार्ग गए तो मुझे लगा की सपना देख रहा हूँ, लेकिन 27 जुलाई को सपना हकीकत बन गया.

सुमो ने भाजपा भगाओ रैली पर हमला करते हुए कहा कि उस रैली में अब नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. उसमें अब केवल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जाइए वह लोग शामिल होंगे, जिन्होंने देश को लूटा है. उन्होंने कहा कि यह सच है कि मिट्टी में बहुत ताकत होती है. मिट्टी से शुरू हुई लड़ाई ने बिहार की सत्ता को बदल दिया. उन्होंने कहा की जब संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी का मामला उठा तो उनके पास एक कागज़ भी नहीं था लेकिन कागज़ मिलते गए और कारवां बनता गया. आखिरकार तीन महीने में सत्ता परिवर्तन हो गया. उन्होंने कहा की यह बेमेल गठबंधन था, जिसकी स्वाभाविक मौत हो गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *