बिहपुर: आजादी के पावन के शुभ अवसर पर औलियाबाद के पंचायत भवन में मुखिया नूतन मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और जिसमे 2017 में मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास हुए गाँव के सभी लड़के/लड़कियों को सम्मानित किया गया।

मुखिया नूतन मिश्रा में कहा कि हम लगातार हर साल अच्छे नंबर लाने वाले बच्चे को 15 अगस्त पर सम्मानित करेंगे, इससे उनका मनोबल बड़ेगा वो कुछ और बड़ा करने के लिए सोचेंगे हमे पूर्ण आज़ादी का एहसास तभी होगा जब हमारे गाँव से बच्चे निकलकर विश्व मानचित्र पर अपना छाप छोड़ेंगे। इसके लिए जरुरी है उनका मनोबल बढ़ाना। पूर्व मुखिया सुनील मिश्रा ने कहा की सिर्फ शिक्षा के ही क्षेत्र में नही बल्कि जो गाँव के लोग पर्यावरण को मजबूत करने में हमारा साथ देंगे जो लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाएगा उनको भी हम 26 जनवरी को सम्मानित करेंगे।

मुखिया तथा ग्रामीणों ने मिलकर पौधरोपण का भी कार्यक्रम किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील मिश्रा,पंचायत समिति पिंटू शर्मा,उपमुखिया संगीता देवी,वार्ड कैलु यादव,रूबी देबी,सोनी देवी,रंजीत कुमार ,सेवानिर्वित शिक्षक जगदीश दास, राजेन्द्र शर्मा,सुशील यादव सेवानिर्वित शिक्षिका अध्यभावनि देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *