ढोलबज्जा: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के निचले इलाके के कई गांव- बोड़वा मुसहरी, बेलसंडी, कार्तिक नगर, कासिमपुर, पकड़ा टोला व गोला टोला के श्रीपुर बसा में बड़ी तेजी से बाढ़ की पानी फ़ैल रहे हैं. वहीं बाढ़ की चपेट में आने से सैकड़ों एकड़ खेतों में लगे मक्के, धान, केले व सब्जियों की खेती बर्बाद हो जाने से किसानों के उपर उदासी के बादल छा गए हैं, पकरा टोला के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोग गांव के सड़कों पर शरण लिए हुए हैं तो कई लोग ऊंचे स्थानों पर मवेशियों के साथ पलायन कर रहें हैं.

उधर मिलन चौक के डोमासी समीप कच्ची सड़कों के ऊपर होकर, करीब तीन फीट पानी बगड़ी टोला की ओर बहने से बगड़ी टोला, भरोसा सिंह टोला, कार्तिक नगर, ठाकुरजी कचहरी टोला, काशीपुर व पकरा टोला कदवा समेत दर्जनों गांवों का बाबा बिशु राऊत पुल के सम्पर्क पथ यानी फोरलेन सड़कों से सम्पर्क भंग हो गए हैं.

वहीं किसान रामेश्वर रविदास व धनेश्वर रविदास बताते हैं कि  नीजी जमीनों में लगाए गए 250 एमसोल, महोबनी, आम व कटहल के पौधे जो पन्द्रह दिन पूर्व लगाया था वह भी बाढ़ की पानी में डूबे गई. ठाकुरजी कचहरी टोला के बालू घाट व पकरा टोला के बीच बने बीटी रोड के दोनों बगल कोसी नदी के पानी हो जाने से कई जगह रोड क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय निवासी मृत्युंजय सिंह, भूत पूर्व मुखिया विसुनदेव सिंह, विकास कुमार व अन्य लोगों ने अधिकारियों से जल्द बचाव कार्य करने की मांग किया है।

उन्होंने बताया कि जल्द इसकी रोकथाम नहीं किया गया तो हमलोगों का एक दुसरे गांव से सम्पर्क टूट जायेंगे. उधर ढोलबज्जा पंचायत के लूरी दास टोला के वार्ड- 11-12 टापू में तब्दील हो गए हैं. वहीं मवि के मुख्य द्वार तक पानी पहुंच चुके हैं.  ढोलबज्जा दियारा, नेहरु उच्च विद्यालय व पंचायत भवन ढोलबज्जा भी बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं. इस तरह बाढ़ की स्थिति में लगातार हो रहे वृद्धि को लेकर, आप नेता सोनू जयसवाल ने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से इस ओर ध्यान आकृष्ट कर, बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद करने की अपील की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *