नवगछिया : कदवा के चर्चित पूर्व मुखिया  पति कमलेश्वरी भगत हत्याकांड के सूचक पुलिस जिला अंतर्गत कदवा गोल टोला निवासी सोनू जायसवाल को अज्ञात अपराधियों ने गवाही न देने अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है.

सोनू जायसवाल का कहना है कि वह चौसा थाना अंतर्गत अपने ढाबे को बंद कर अंदर में कार्य करवा रहे थे. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली गलोज किया और पिता की हत्या में संलिप्त लोगों के विरुद्ध गवाही ना देने की धमकी दी है.

File Photo

मालूम हो कि सोनू जायसवाल कमलेश्वरी भगत के पुत्र हैं जिनकी पिछले साल 28 अक्टूबर को अपराधियों ने उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मालूम हो कि हत्याकांड के एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. सोनू जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *