बाबा विशु राउत पुल के उत्तरी छोड को घंटों जाम कर रखा।

शनिवार को नेपाल में भारी बारिश होने से सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर जल संसाधन विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जल संसाधन विभाग बाढ़ से निपटने के लिए सभी नदियों पर सेटेलाइट से नजर रखने की तैयारी कर रहा है । नेपाल की सीमा क्षेत्र में हुई भारी बारिश से उत्तर बिहार के जिलों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है, हालांकि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में फिलहाल इस संभावना से इनकार भी किया है।

Whatsapp group Join

मदरौनी को बचाने की हर हाल में होगी कोशिश

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत कोसी किनारे बसे गांव मंदरौनी को बचाने की हर संभव कोशिश होगी। यह बातें प्रभारी सचिव चंचल कुमार ने शनिवार की रात 10:00 बजे प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ की तैयारी को लेकर सभी विभाग तैयार रहें दवाओं के स्टॉक से लेकर पशु चारा का प्रबंध कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर तेजी से कटाव हो रहा है, वहां सजगता के साथ काम होना चाहिए बैठक में जिलाधिकारी आदेश तितर मारे प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *