रिलायंस जियो ने मात्र 1500 रुपये में 4जी फोन देने का वादा किया है। हालांकि यह पैसा भी कंपनी 3 साल के बाद आपको रिफंड कर देगी। ऐसे में बहुत से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि प्री बुकिंग से पहले आज इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है।

 

गर आप भी जियो फोन पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, ई-मेल पता, फोन नंबर और जहां आप रहते हैं उस एरिया का पिन कोड भरकर सबमिट करें। हो सकता है फोन डिलिवरी के समय कंपनी आपके दिए हुए ई-मेल पते या फिर फोन नंबर पर आपसे संपर्क करे।

जियो ने अपने जियो फोन की डिलिवरी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जियो ने फोन की डिलिवरी के लिए रिटेलर्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है और उनको डिलिवरी प्रोसेस के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी रोजाना करीब 1 लाख फोन्स की डिलिवरी करेगी और हफ्तेभर में 40-50 लाख फोन की बिक्री का लक्ष्य है।

इस लिंक से खोले और करे रजिस्टर्ड

https://www.jio.com/en-in/jp-keep-me-posted

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *