नवगछिया : नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कदवा बाजार से आश्रम टोला जाने वाली ईट सोलिंग सड़क पर आश्रम टोला निवासी शिक्षक व ग्रामीण चिकित्सक शशिधर यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. गोली की आवाज सुनकर मौके पर आ चुके लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल भेजा.

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक को पैर में गोली लगी है. शिक्षक के परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब 8:00 बजे वह कदवा बाजार से अपने घर आश्रम टोला आ रहे थे इसी क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया. अपराधियों के सक्रिय होते ही शिक्षक हल्ला करते हुए भागने लगे और इसी क्रम में अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली उनके पांव में जा लगी.  गोली की आवाज और हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर जुट गए तो वहां से अपराधी भाग गए. इसके बाद स्थल पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और घटना की सूचना कदवा ओपी थाना पुलिस को दिया.

कदवा ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. थाना अध्यक्ष सूचित कुमार ने कहा कि घटना का कारण जमीन विवाद है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जख्मी शिक्षक के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *