नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित श्रवण साह के नाश्ता दुकान से पचपन सौ रूपया सहित महिला का थैला गायब हो गया .बुधवार को मनोहरपुर गाँव की महिला कंचन देवी ने युकों बैंक शाखा नारायणपुर से दस हजार रूपया निकाल कर बच्चे के तीछ पर्व को लेकर साड़ी व फल सहित अन्य 45 सौ की खरीदारी किया.

बच्चे के पैर में गंदा लगने पर नाश्ता दुकान पर धोने चली गई .बेंच पर थैला रखा था धोने के बाद चापाकल से लौटा तो थैला गायब था. महिला ने लिखित शिकायत थाना में आवेदन देकर किया है. पुलिस ने दुकानदार श्रवण साह को हिरासत में लिया है. वहीं बजरंग बली मंदिर के पास चकरामी निवासी जुगाड़ गाड़ी के चालक बिजय मंडल कर्ज लेकर जा रहा था कि रास्ते से ही रूपया गायब हो गया.

जिसको लेकर ग्रामीण बैंक में चालक पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जगहों पर छानबीन की. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि महिला अज्ञात के खिलाफ दिया है . बिजय मंडल आवेदन नहीं दिया है.जाँच कर कारवाई की जाएगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *