नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक शाखा नारायणपुर के पास बाईक की डिक्की से उच्चकौं ने 49 हजार रुपए उड़ा लिये.

जिसको लेकर आवेदन मैं कुशाहा दुध उत्पादन केंद्र के सचिव रायपुर निवासी पिंटु शर्मा गुरुवार को ग्रामीण बैंक से समिति का 49 हजार रुपये निकासी कर बाहर आया तो उसके बाईक केआस- पास तीन युवक खड़े थे.डिक्की मैं रूपये व पासबुक रखकर जब बाईक स्टार्ट करने लगा तो चाभी लगने वाले जगह पर फेबिक्यूक दिया हुआ था.

कोशिश करने के दौरान तीनों युवकों ने किसी से दुसरे बाईक की चाभी लेकर कोशिश करने को कहा.बैंक से वापस लौटने के दौरान तीनों युवक सहित डिक्की से रूपये गायब थे. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने कहा मामले को बैंक प्रबंधक से  मिलकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *