नवगछिया : कदवा के चर्चित पूर्व मुखिया पति कमलेश्वरी भगत हत्याकांड के सूचक पुलिस जिला अंतर्गत कदवा गोल टोला निवासी सोनू जायसवाल को अज्ञात अपराधियों ने गवाही न देने अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है.
Total Downloads: 77
सोनू जायसवाल का कहना है कि वह चौसा थाना अंतर्गत अपने ढाबे को बंद कर अंदर में कार्य करवा रहे थे. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली गलोज किया और पिता की हत्या में संलिप्त लोगों के विरुद्ध गवाही ना देने की धमकी दी है.

मालूम हो कि सोनू जायसवाल कमलेश्वरी भगत के पुत्र हैं जिनकी पिछले साल 28 अक्टूबर को अपराधियों ने उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मालूम हो कि हत्याकांड के एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. सोनू जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

