आर्मी के जवान के घर हुई चोरी नवगछिया थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी

Whatsapp group Join

17 naugachia rajendra coloni men chori (5)

नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी वार्ड नंबर छ: निवासी आर्मी के जवान जितेंद्र कुमार के घर से चोरों ने खिड़की काट कर घर से जेवरात सहित लगभग आठ लाख के सामनों की चोरी कर ली है. मामले की बाबत आर्मी के जवान की मां प्रमीला देवी ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दे कर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमीला देवी का कहना है कि   वह अपने पति के साथ एनआईटी जमशेदपुर थर्ड इयर में इंजीनयरिंग की पढ़ाई कर रहे दूसरे पुत्र से मिलने  टाटा गयी थी. पुत्र से मिल कर वह घर लौट रही थी. वह रास्ते में ही थी कि रविवार को ग्यारह बजे दिन में देवर प्रकाश सिंह के द्वारा मोबाइल से सूचना दी गयी कि मेरे घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. घर आने पर देखा कि मेरे घर के पश्चिम ओर से दोनों खिड़की टूटी हुई थी. घर का दरवाजे का ताले की कुंडी भी टूटा था. वह घर के अन्य कमरों में गयी तो गोदरेज, बक्सा का लॉकर टूटा हुआ था. चोरों द्वारा गोदरेज से सारे तीन भर का मंगल सूत्र, ढ़ाई भर का सोने का चेन, आठ आना का टिका, छ: आना का सोने का नथ, ढ़ाई भर के सोने का चेन, सोने का नकमुन्नी, चांदी का पांच टॉप, चौदह आना का सोने का झुमका, दस आना भर का बाली, आठ आना का टॉप, तीन जोड़ी चांदी का पायल और पर्स में रखा हुआ लगभग 37 सौ रुपये व अन्य कीमती सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया है. चोर घर की खिड़की को तोर कर अंदर घुसा था और सीढ़ी के सहारे खिड़की तक पहुंचा था. बता दें कि इन दिनों नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बेतहाश वृद्धि हुई है. विगत एक माह में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छान बीन कर रही है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *