भागलपुर और नवगछिया में पिछले कई महीनों से प्रतिबंधित लॉटरी टिकट का अवैध धंधा बेरोकटोक खुलेआम जारी है। इस धंधे में सैकड़ों लोग शामिल है, जो गरीब आम जनता को इस जाल में फंसाते हैं। लोग अमीर बनने की चाहत में लॉटरी टिकट खरीदते हैं।
बताते चलें कि बिहार सरकार ने बिहार में लॉटरी टिकट के अवैध धंधे पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद विभिन्न स्टेट लॉटरी टिकट को लाकर यहां धड़ल्ले से बेचा जा रहा है
।


