नवगछिया : आज गणेश महोत्सब के दूसरे दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए पंडाल में सुबह से भक्तो का ताता लगा रहा  है। इस बार नवगछिया में तीन जगह मूर्ति स्थापित की गयी जिसमे एक बाजार के ह्रदय स्थान कहे जाने वाले जगह जो कि बाल-भारती  स्कूल के समीप दूसरा साउथ पॉइंट के सामने और तीसरा नया टोला में |

कमिटी  ने बताया कि यहां सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जाती है। लेकिन आज देर शाम पंडित सुरेन्द्र नाथ मिश्र के सानिध्य में मुख्य यजमान रतन सिंह सपत्नी के द्वारा महाआरती का आयोजन हुआ जिसमे सेकरो की संख्या में माताओ ने भाग लिया |

पंडाल में उपस्थित भक्तों के उत्साह देखते ही बन रहा था । यह पर्व श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाता है  नवगछिया के मंदिर में भी गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की गई।

आज सुबह दूर्वा अर्पण भक्तो ने किया वही कमिटी के रवि शर्मा ने बताया कि कल संध्या 4 बजे बिसर्जन का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमे हर साल की इस बार भी मटका फोर का आयोजन होना है जिसमे जीतने वाले को कमिटी के तरफ से ईनाम दिया जायेगा फिर  प्रतिमा को बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गौशाला के तालाब में विषर्जन किया जायेगा |

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *