नवगछिया: भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाने की पुलिस सादे लिबास में भाड़े की सफेद स्कार्पियो से नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाने की पुलिस के सहयोग से गोसाईनगांव में एक अपराधी की खोज में पहुचने से हड़कंप मच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां आयी जांच दल द्वारा धर्मेंद्र यादव के घर मे बंद ताला तोड़ा गया और एक बक्से का भी ताला तोड़ा गया. वहीं जाँच दल में आये अधिकारियों द्वारा कुछ बताने से इंकार किया जा रहा था. इसके अलावा गोसाईगांव सरपंच ने बताया कि जाँच दल को देखते की घर में मौजूद लोग फरार हो गए, उसके बाद जाँच टीम द्वारा धर्मेंद्र के घर में रखे घर में रखे बक्सा खोलकर देखा गया.

उसके पर्स से 12000 रुपये व कुंदन के पर्स से 300 रुपये निकाला गया. वहीं गोपालपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि तिलकामांझी थाना पुलिस द्वारा तिलकामांझी थाना से जुड़े डकैती के मामले में गोसाईगांव निवासी स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव के रिश्तेदार कुंदन यादव की खोज में पहुची थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *