नवगछिया: रेलवे दुर्गा कमिटी के द्वारा मंदिर परिसर में सप्तमी पुजा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ की भव्य आरती की गई तदनुपरान्त जागरण का आयोजन किया गया ।
Total Downloads: 394
इस सुअवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के द्वारा भक्ति जागरण का भव्य उद्घाटन किया गया। मौके पर रेलवे के इंस्पेक्टर जावेद इकवाल, चेम्बर्स आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष पवन सराफ, रेलवे थाना प्रभारी भोला जी, अजय रूंगटा, रामबालक यादव, अजित सिंह मौजिद थे।


जागरण शुरू होते ही भक्तो का हर्सोल्लास देखते ही बनता था सभी भक्त माँ में इस कदर खो गये कि कार्यकर्ताओ के बार बार विनती कर बैठने का निवेदन किया जा रहा था।
नवगछिया रेलवे दुर्गा पुजा कमिटी के सदस्य मानस सिंह, घनस्याम प्रसाद, पंकज भारती, चीकू,अविनाश, मनोज केजरीवालएवं सभी सदस्य जागरण में जोर शोर से लगे हुए थे।
