प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने भागलपुर जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन किया। नवमी के दिन शाहनवाज हुसैन ने इस्माइलपुर, सैदपुर, भवनपुरा आदि जगहों पर पहुंच कर माँ दुर्गा का दर्शन किया। देर शाम वे भागलपुर पहुंचे और आदमपुर चौक स्थित पूजा पंडाल में माँ का दर्शन किया। आज विजयादशमी के दिन शाहनवाज हुसैन ने कहलगांव और पीरपैंती के विभिन्न पूजा पंडाल पहुंचकर माँ के दर्शन किये।उनके साथ भागलपुर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
शाहनवाज से मिलने उमड़ी भीड़
अपने दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। शाहनवाज जहां पहुंच रहे थे, वहीं लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। शाहनवाज हुसैन से मिलने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा था। कोई अपने लोकप्रिय नेता के साथ हाथ मिलाना चाह रहा था तो कोई सेल्फी लेने में व्यस्त था। शाहनवाज हुसैन से मिलने उमड़ी भीड़ से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवाओं के बीच वे काफ़ी लोकप्रिय है और दिन प्रतिदिन उनका क्रेज बढ़ रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
भक्ति में सराबोर भागलपुर…
मां दुर्गा की भक्ति में पूरा भागलपुर सराबोर हो गया है। शेरोवाली माता रानी के जयकारे से पूरा माहौल गुंजायमान है। पंडालों में मां का दर्शन करने लोग सज-धज कर घरों से निकल रहे हैं। शनिवार की रात मां के दर्शन को पंडाल दर पंडाल लोग घूम रहे हैं। सड़कों पर मेले जैसा नजारा है। लोग देवी दर्शन के साथ परिवार संग मेले का आनंद ले रहे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

