नवगछिया: सोमवार की सुबह हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान ठनका गिरने से नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय प्रमोद सिंह के 25 वर्षिय पुत्र सतीश सिंह की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने अपने ग्रामीणों के साथ मृतक को अनुमंडल अस्पताल लाया. अनुमंडल अस्पताल में मृतक के छोटे भाई गुनसागर सिंह ने बताया कि उसका भाई मछली मारने का काम करता है रोज की तरह वह सोमवार को भी मछली मारने के लिए नवादा गांव के बगल में मिल्खी घाट जाने के लिए सुबह करीब छह बजे घर से निकला था.

जिसके बाद सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश में नदी के किनारे जोरदार ठनका की चपेट में आ जाने से उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गयी. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस बात की सूचना घर भिजवाई गयी. जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से मृतक को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया.

सतीश की मौत से घर में पसरा सन्नाटा

पिता की मौत के एक वर्ष भी ना बीते थे की प्राकृतिक आपदा से सतीश सिंह की मौत हो जाने से पूरे घर में मात्मनक माहौल छा गया है. सतीश एकलौता अपने घर में कमाने वाला युवक था, जो पूरे घर का भरण पोषण करता था. मृतक दो भाई व तीन बहन था. छोटा भाई 20 वर्षीय गुनसागर गांव में ही रहकर छोटी मोटी मजदूरी करता है. वहीं तीन बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि दो बहन की शादी कराना भी मृतक के ही जिम्मे था. ऐसे में भाई की मौत की खबर से घर का पूरा परिवार सदमे में है. वहीं विधवा माँ आशा देवी दहाड़ मार कर रो रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *